दन्तेवाड़ा

आम की अच्छी पैदावार की संभावना
15-Apr-2023 9:57 PM
आम की अच्छी पैदावार की संभावना

दंतेवाड़ा, 15 अप्रैल। दंतेवाड़ा में आम की आम की बंपर पैदावार होती है। जिससे अमचूर का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। इस वर्ष आम की अच्छी फसल आने का अनुमान है।

उल्लेखनीय है कि आम के पेड़ों में दो बार फूल आए थे। इसके फलस्वरूप आम के फलों की वृद्धि भी दो चरणों में हुई। शुरुआती चरण में जिन पेड़ों में बौर फूले थे। वे आम वर्तमान में विकसित हो रहे हैं। उक्त आमों की बढ़ोतरी तेजी से हो रही है। वहीं दूसरे चरण में आम के पेड़ों में बौर फूले थे। उक्त बौर से आम बनने की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ी। जिसके फलस्वरूप उक्त बौर से बने आम आकार में बहुत छोटे हैं। आम के दो तरफा विकास कई वर्षों में एक बार नजर आता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news