बलरामपुर

राजपुर में उप पंजीयक कार्यालय का उद्घाटन
17-Apr-2023 8:25 PM
राजपुर में उप पंजीयक कार्यालय का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजपुर,17 अप्रैल।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मई 2022 को बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बरियो में ग्रामीणों की मांग पर राजपुर में उप पंजीयक कार्यालय खोले जाने की घोषणा की थी। जिसके उपरांत लगभग 11 माह बाद राजपुर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया गया।

सोमवार को संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक चिंतामणी महाराज एवं बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. की उपस्थिति में उप पंजीयक कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। 

कार्यक्रम के दौरान संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने कहा कि नवीन उप पंजीयक कार्यालय खुलने से लगभग 90 गाँव व 70 ग्राम पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। इस कार्यालय में सप्ताह के 2 दिन बुधवार और गुरुवार को पंजीयन का कार्य किया जाएगा।

बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के ने कहा कि एडीजे कोर्ट की दिशा में भी पहल किया जा रहा हैं और कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द राजपुर में एडीजे कोर्ट और कुसमी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना हो सके।कार्यक्रम को वरिष्ठ उप पंजीयक बलरामपुर उषा साहू ने भी संबोधित किया। शुभारंभ के अवसर पर प्रथम पंजीयन किसून राजवाड़े और रामकेश्वर रवि के बीच संपन्न हुआ, वहीं राजपुर में अनुराग वैश्य प्रथम उप पंजीयक का कार्यभार सम्हालेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र वासियों को उप पंजीयक कार्यालय की सौगात मिली थी। लगभग 11 माह बीत जाने के बाद उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ हो पाया।उप पंजीयक कार्यालय के खुलने से अब नागरिकों को जमीन खरीदी विक्री अनुबध व अन्य कार्यों के लिए जिला मुख्यालय का दौड़ लगाना नहीं पड़ेगा।

कार्यक्रम में चेतन साहू एसडीएम राजपुर, विनोद जायसवाल जनपद सीईओ राजपुर, सुरेन्द्र पैकरा तहसीलदार, अदित पाटनवार बीईओ,जे आर नागदेव एबीईओ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता,जनपद अध्यक्ष अनिता बेक,ा सरिता धर्मपाल जायसवाल, संतोष सिंह नगर पंचायत उपाध्यक्ष जय गोपाल अग्रवाल,  संदर्शक मनोज अग्रवाल, धर्म सिंह, पुरनचंद्र जायसवाल महेन्द्र गुप्ता, विशवास गुप्ता,अधिवक्ता हुकुमचंद अग्रवाल, शिवानंद दुबे, उमेश झा शंकर अग्रवाल राम नारायण जायसवाल, स्टांप वेंडर जे पी त्रिपाठी, के एन शुक्ला,  सुधीर अम्बष्ट,नीलेश जायसवाल, दोमनिक एक्का, सुभाष अग्रवाल, कन्नी लाल जायसवाल, सुनील सिंह चंदेल, कमला कांत पांडेय, पंकज जायसवाल आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news