दन्तेवाड़ा

निर्माण कार्यों का निरीक्षण
25-Apr-2023 9:33 PM
निर्माण कार्यों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा, 25 अप्रैल।
विकास कार्यों की मैदानी प्रगति की जानकारी लेने कलेक्टर  विनीत नंदनवार मंगलवार को विभिन्न निर्माण स्थलों पर पहुंचे।

आज जिले में चल रहे निर्माण कार्यों का दौरा कर निरीक्षण किया। उन्होंने कारली में बन रहे विशाल प्रवेश द्वार, डाइट कॉलेज परिसर में आदिवासी  संग्रहालय, मंदिर परिसर में सूचना केंद्र, नव निर्माणाधीन ज्योती कलश भवन, पातररास में एकता परिसर का अवलोकन किया। इसके साथ ही चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता भी देखी। 

उन्होंने कहा कि स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराएं। कलेक्टर ने पीजी कॉलेज के समीप निर्माणाधीन ग्रंथालय का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के  निर्देश दिए। 

इस ग्रंथालय के बन जाने से कई विद्यार्थियों के साथ आने वाली भावी पीढ़ी भी लाभ ले पाएंगे। इन सभी निर्माण कार्यों के शीघ्र पूर्ण होने पर जिले के निवासियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ये पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे मुख्य रूप से मौजूद थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news