बिलासपुर

यश आईटी सेल जिला महासचिव विनोद जिला सचिव नियुक्त
11-May-2023 8:22 PM
यश आईटी सेल जिला महासचिव विनोद जिला सचिव नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा), 11 मई। जिला कांग्रेस कमेटी  कोटा के  आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष  जयवर्धन बिस्सा  के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष शुभम् लाल  के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नियुक्ति किया गया।  कांग्रेस आई टी सेल के नवीन नियुक्त पदाधिकारी, यश गुप्ता को आई टी सेल जिला महासचिव एवं विनोद बंजारे को आई टी सेल जिला सचिव नियुक्त किया गया, इनकी नियुक्ति पर एनएसयूआई और युवक कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने हर्ष व्यक्त किया है।

 राज यादव ने कहा कि जिला अध्यक्ष शुभम लाल का  यश गुप्ता एवं विनोद बंजारे ने आभार व्यक्त करते हुए,करते हुए कहा कि जो पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी हैं उसे हम पूरे विश्वास, निष्ठा व ईमानदारी से अपने पद का निर्वहन करेंगे, वहीं एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष विशेष गुप्ता, युवा नेता अजय सिंह चौहान, हरिवंश महराज, कमल यादव ,अमन गुप्ता, आकाश तिवारी, हर्ष गुप्ता, प्रवीण साहू थल्ली ,नुमान पाण्डे, सुशांत साहू, चिंटू सोनी, हिमांशु साहू, रोहित कौशिक, मोनू यादव, गणेश जायसवाल, खिलेंद्र साहू आदि आई टी सेल, एन एस यू आई, युवा कांग्रेस  के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news