गरियाबंद

स्कूल शिक्षा विभाग राज्य स्तर के पदों पर पदोन्नति करने में तत्पर नहीं दिख रहा है-फेडरेशन
14-May-2023 3:37 PM
स्कूल शिक्षा विभाग राज्य स्तर के पदों पर पदोन्नति करने में तत्पर नहीं दिख रहा है-फेडरेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 14 मई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के कार्यालय,मंत्रालय में प्रमुख सचिव शिक्षा डॉ आलोक शुक्ला एवं संचालनालय में संचालक सुनील जैन से मुलाकात कर राज्य स्तर के पदों पर त्वरित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने एवं अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर ज्ञापन दिया है। 

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल तारक, विकास खण्ड फिंगेश्वर अध्यक्ष यशवंत कुमार साहू, तहसील अध्यक्ष तुलसी राम धनकर, सचिव शोभाराम साहू ,कोषाध्यक्ष शंकर लाल साहू, मुरारी लाल सोन, लीलाराम साहू ,देवनाथ साहू ,मानिक राम साहू, रामदयाल साहू ,सुनीता यादव ,श्रीमती बिमला धनकर ,अंजनी यादव , आशा ध्रुव ,सोहनलाल सेन जिला कोषाध्यक्ष, मायाराम जांगड़े, उपाध्यक्ष एवं अन्य साथियोंने बताया कि प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने ज्ञापन में भर्ती पदोन्नति नियम छत्तीसगढ़ राजपत्र 5 मार्च 2019 के अनुसूची-एक, अनुसूची-दो एवं अनुसूची-तीन के उल्लेखित राज्य स्तर के पदों पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने तथ्यात्मक पक्ष प्रस्तुत किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य स्तर के पद क्रमश: संचालक (विभागीय) (लेवल-16;ग्रेड पे 8900),अपर संचालक (लेवल-15,ग्रेड पे  8700), संयुक्त संचालक (लेवल-14,ग्रेड पे  7600), उप-संचालक (लेवल 13 ग्रेड पे  6600), सहायक संचालक (लेवल 12 ग्रेड पे  5400), प्राचार्य/विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी/सहायक संचालक (प्रशासन)(लेवल 12 ग्रेड पे  5400), व्याख्याता (लेवल 9 ग्रेड पे  4300) जैसे पदोन्नति के पदों पर नियुक्ति प्राधिकारी स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक हैं। 

उन्होंने बताया कि नियुक्ति प्राधिकारी संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी को संभाग एवं जिला स्तर पर पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करवाने विभाग मुस्तैद है।लेकिन राज्य स्तर के पदों पर पदोन्नति करने के मामले में प्रक्रिया में मुस्तैद नहीं है ! विगत कई वर्षों से अधिकांश इन पदों पर इनके फीडर पदों अथवा निचले पदों (लेवल/ग्रेड पे) में कार्यरत को ही प्रभारी बनाकर काम लिया जा रहा है। जोकि भर्ती पदोन्नति नियम का उल्लंघन है। जिसके कारण विभागीय कार्यों में अनेक प्रशासकीय अव्यवस्था व्याप्त हो रहा है। अनेक पात्रताधारी जो सेवाकाल में वरिष्ठ हैं,पदोन्नति का इंतज़ार करते सेवानिवृत्त हो गये हैं अथवा होने वाले हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news