कांकेर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के 4 वर्ष पूरे, वृद्धाश्रम में बांटे फल
29-Jun-2023 9:45 PM
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के 4 वर्ष  पूरे,  वृद्धाश्रम में बांटे फल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कांकेर, 29 जून।
मोहन मरकाम के छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद दायित्व का सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कांग्रेसजनों ने नांदनमारा कांकेर स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंच कर वृद्धजनों को फल का वितरण किया। 

इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कहा कि संगठन के मजबूती के लिए सतत प्रयास करने वाले सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी मोहन मरकाम ने 4 वर्ष प्रदेश अध्यक्ष पद का सफलतापूर्वक दायित्व पूर्ण किये हैं, साथ ही कार्यकर्ताओं में सदैव ऊर्जा और जोश भरने का काम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर हम जिले के कांग्रेसजन खुश हैं और इस अवसर पर वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त करने आये हैं।    

इस दौरान जिला अध्यक्ष सुभद्रा सलाम शहर ब्लाक अध्यक्ष मनोज जैन, सुनील गोस्वामी, खोमेंद्र उईके, शिवांकित श्रीवास्तव, शेष गजबिये, तौहीद खान,तुलसी नेताम सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news