कांकेर

रक्षा मंत्री राजनाथ की एक को कांकेर में आमसभा
29-Jun-2023 10:03 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ की एक को कांकेर में आमसभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
कांकेर, 29 जून। 
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक जुलाई को कांकेर में होने वाली आमसभा की तैयारी हेतु लोकसभा स्तरीय बैठक  जिला भाजपा कार्यालय कमलसदन में संपन हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा के बस्तर संभाग संगठन प्रभारी राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, जिला संगठन प्रभारी यशवंत जैन आदि उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धि जनता को बताएंगे। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे । देश ने एनडीए शासन के दौरान क्या प्रगति की और किन क्षेत्रों में राष्ट्र ने ऊंचाइयों को छुआ, इस बात को जनता को बताएंगे। श्री शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं और केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभा में उपस्थित रहने की अपील की है।

बस्तर संभाग भाजपा संगठन प्रभारी संतोष पाण्डेय ने कांकेर लोकसभा अंतर्गत आने वाले जिलों के भाजपा जिला संगठन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आमसभा की अच्छे से तैयारी करने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने जो भी गरीब, मजदूर, किसान व अन्य वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं चालु की वे सब धरातल पर उतरी है और जनता को उसका लाभ भी मिल रहा है। केन्द्र की सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का काम किया है और भ्रष्टाचार मुक्त योजनाऐं चलाई है । इससे पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय जनता से जुड़ी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती रही है और उन योजनाओं का लाभ कभी भी पूर्ण रूप से जनता को नही मिला है।

श्री पाण्डेय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सभा के लिए लोकसभा स्तर पर बनाई गई अलग-अलग कमेटी के कार्यों की समीक्षा की। 

इस बैठक में पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, सेवक राम नेताम, भोजराज नाग , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, सर्वेश चौहान, धमतरी जिला सह संगठन प्रभारी हलधर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार, कांकेर जिला महामंत्रीद्वय बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल, बालोद जिला महामंत्री किशोरी साहू, प्रकाश बैस, कोंडागांव जिला महामंत्री आकाश मेहता, तरुण साना, आलोक ठाकुर, टीकम टांडिया, राजीव लोचन सिंह, तारा ठाकुर, देवेंद्र भाऊ, हीरा मरकाम, सुषमा गंजीर, अनूप सिंह राठौर, राजा देवनानी, डॉ देवेंद्र साहू, राधे लाल नाग, पंचू नायक, पिलम नरेटी , दिनेश आँचला, जितेंद्र मरकाम, देवेंद्र पटेल, उमा शर्मा, चन्द्र प्रकाश ठाकुर, राजेन्द्र गौर, मीरा सलाम, टेकेश्वर जैन, अन्नपूर्णा ठाकुर, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news