दन्तेवाड़ा

जादू-टोना के शक में हत्या, दो गिरफ्तार
06-Jul-2023 9:07 PM
जादू-टोना के शक में हत्या, दो गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा, 6 जुलाई।
जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दंतेवाड़ा के पुलिस थाना कटेकल्याण अंतर्गत गुड़से गांव में मंगलवार की रात्रि ग्रामीण सुक्को कवासी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।  पुलिस दल द्वारा इस मामले के संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ की गई।

 पुलिस ने दो आरोपियों से पूछताछ की। इनमें गंगा मासा मरकाम और गंगा कवासी शामिल थे। दोनों ही आरोपी गुड़से गांव के निवासी हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक गांव में जादू टोना कार्य करता था। जिससे लोगों को परेशानी होती थी। आरोपियों ने सुक्को के गले में धारदार हथियार से वार किया था। घातक वार से सुक्को की मौत हो गई थी।

आरोपियों ने हत्याकांड में शामिल होना स्वीकार किया। इसके उपरांत पुलिस आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news