महासमुन्द

कांग्रेस के बूथ चलो अभियान का खल्लारी विस में कवासी लखमा ने किया शुभारंभ
08-Jul-2023 2:30 PM
कांग्रेस के बूथ चलो अभियान का खल्लारी  विस में कवासी लखमा ने किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 8 जुलाई।
महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के बूथ चलो अभियान की शुरुआत कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा की अगुवाई में हुई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विधानसभा एवं ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला भी इस बूथ चलो अभियान में शामिल होने के लिए पहुंचे।

बूथ चलो अभियान के अंतर्गत आज बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 01 भानपुर ,वार्ड क्रमांक 5 गणेशपारा, वार्ड क्रमांक 9 बिरना पारा, वार्ड क्रमांक 13 फुलवारी पारा एवं वार्ड क्रमांक 11 डबरा पारा में आगामी चुनाव के मद्देनजर बूथ प्रबंधन संबंधी बैठक संपन्न हुई, जिसमें संबंधित भूत पदाधिकारी एवं बूथ प्रभारियों को विधानसभा चुनाव में पुणे ऑप्शन पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिए गए।

बूथ चलो अभियान के इस बैठक में प्रमुख रूप से बागबाहरा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर, मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन मंडल सदस्य अंकित बागबाहरा, अतुल बग्गा, एल्डरमैन विष्णु महानंद ,देवेश साहू ,राहुल सलूजा, पार्षद गण मंता राम यादव खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल रामकुमार यादव आसाराम बांधे, दशरथ पंडा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी ब्लॉक कांग्रेस बागबाहरा शहर के प्रवक्ता नवनीत सलूजा द्वारा प्रिंस को दी गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news