महासमुन्द

मचेवा में बनेगा ब्राम्हण समाज के लिए सामुदायिक भवन
16-Jul-2023 3:31 PM
मचेवा में बनेगा ब्राम्हण समाज  के लिए सामुदायिक भवन

 सामाजिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,16जुलाई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से ग्राम पंचायत मचेवा में ब्राह्मण समाज के लिए सामाजिक भवन की सौगात मिली है। ग्राम में दस लाख की लागत से सामाजिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम पंचायत मचेवा में सामाजिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे।

विशेष अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, समाज के अध्यक्ष होरीलाल पांडे, उपाध्यक्ष अश्वनी तिवारी, कोषाध्यक्ष राम गोपाल तिवारी, सचिव राजेश मिश्रा, सह सचिव दीपक तिवारी, पार्षद मनीष शर्मा, गोविंद साहू, सुखदेव साहू, किशन देवांगन मौजूद रहे।

पूजा अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने सामाजिक पदाधिकारियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि जल्द ही ग्राम में ब्राम्हण समाज के लिए भवन की सौगात मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि समाज की मांग पर सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए भूमिपूजन किया गया। अतिशीघ्र ही सामुदायिक भवन निर्माण कराया जाएगा। भवन बनने से समाज की बैठकों व अन्य आयोजनों के लिए सहुलियत होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिलीप तिवारी, विनोद शर्मा, राजेश तिवारी, राजेश शर्मा, सुशील शर्मा, राजू शर्मा, महेश शर्मा, अग्रज शर्मा, समीर तिवारी, अनुभव तिवारी, अभिषेक शर्मा, संजय शर्मा, संतोष शर्मा, महेश दुबे,सुनीता दीवान, राजेश्वरी तिवारी, मधु तिवारी, डॉ मंजू शर्मा, शुभ्रा शर्मा,वाणी तिवारी अश्वनी शर्मा  मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news