महासमुन्द

भाजपा की बैठक, विस स्तरीय प्रदर्शन की बनी रणनीति
17-Jul-2023 2:42 PM
भाजपा की बैठक, विस स्तरीय प्रदर्शन की बनी रणनीति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17जुलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महासमुंद विधानसभा की आरोप पत्र समिति की बैठक डा.विमल चोपड़ा की अध्यक्षता एवं सदस्य मोती साहू, धरम साहू की उपस्थिति में झलप में आहुत हुई। जिसमें महासमुंद विधायक विनोद चन्द्राकर के पिछले साढ़े चार वर्षों में वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, गुंडा गर्दी के सम्बन्ध में आरोप पत्र तैयार किया गया। इस आरोप पत्र समिति ने महासमुंद विधानसभा के अनेक लोगों से चर्चा की और इस आरोप पत्र को बनाने का प्रयास किया। यह आरोप पत्र महासमुंद विधानसभा में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के विधायक के कामों का दर्पण होगा जो विधानसभा के निवासियों को चुभते रहे।

इन्हीं मुद्दों को लेकर आगामी 20 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन होगा। समिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चैनू साहू भी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news