महासमुन्द

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक शुरू
17-Jul-2023 3:14 PM
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक शुरू

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में 16 खेल विधाएं शामिल 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद,17जुलाई।
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने व उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2023-24 का आगाज आज हरेली त्यौहार पर 17 जुलाई सोमवार से हुआ। शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर ने की। 

जिला स्तरीय कार्यक्रम महासमुंद के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 12 बजे से हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग,जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल,नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर एवं जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर थे। 

कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले में हरेली त्यौहर के आयोजन एवं कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.आलोक को नोडल अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है। सीईओ श्री आलोक ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, खेल अधिकारी से आवश्यक समन्वय करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद खेल मैदान में तैयारी करने कहा था। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का जिला मुख्यालय सहित जिले भर में आयोजन जारी है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतियोगिता आयोजन का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में 16 खेल विधाएं सम्मिलित की गई हैं। इनमें सामूहिक खेल गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी कंचा, एकल में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौंरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद, कुश्ती शामिल है।

इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग लेंगे। तीन आयु वर्गों 18 वर्ष तक, 18 से 40 वर्ष तक एवं 40 वर्ष से अधिक वर्ष के प्रतिभागियों के मध्य प्रतियोगिता होगी। खेल 6 स्तर पर सम्पन्न होगा। पहला राजीव युवा मितान क्लब, दूसरा जोन स्तर 8 क्लब को मिलाकर 1 जोन होगा, तीसरा विकासखंड नगरीय क्लस्टर स्तर, चौथा जिला स्तर, पांचवा संभाग एवं छठवां राज्य स्तर पर खेल का आयोजन होगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news