महासमुन्द

बसना बदलाव यात्रा में शामिल हुए आप सह प्रभारी हरदीप मुंडिया ने कहा- जनता से लगातार धोखा हुआ
19-Jul-2023 2:53 PM
बसना बदलाव यात्रा में शामिल हुए आप सह प्रभारी  हरदीप मुंडिया ने कहा- जनता से लगातार धोखा हुआ

महासमुंद,19 जुलाई। आम आदमी पार्टी महासमुंद ने जानकारी दी है कि प्रदेश सह प्रभारी हरदीप मुंडिया मंगलवार को महासमुंद जिले के बसना में बदलाव यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा बसना बस स्टैंड से शुरू होकर शहीद वीर नारायण चौक,पदमपुर रोड, सिटी ग्राउंड कन्या शाला होते हुए वापस बस स्टैंड में समाप्त हुई।

 मुंडिया ने शहीद वीर नारायण चौक पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मौजूद थे। आप ने बताया कि हरदीप मुंडिया 22 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बदलाव यात्रा में शिरकत करेंगे।

बदलाव यात्रा को लेकर प्रदेश सह प्रभारी हरदीप मुंडिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस और बीजेपी से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस-बीजेपी ने जनता के साथ लगातार धोखा किया है। बीजेपी ने 15 सालों में छत्तीसगढ़ की भोलीभाली जनता को ठगने का काम किया है। बीजेपी से परेशान होकर जनता ने कांग्रेस को मौका दिया, लेकिन कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ते हुए भ्रष्टाचार और बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बिलासपुर की महारैली को अपार जनसमर्थन से अब स्पष्ट हो गया है कि जनता बदलाव चाहती है। इसको लेकर अब आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में बदलाव यात्रा निकाल रही है। प्रदेश में बदलाव का आगाज हो गया है। अब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

इस बदलाव यात्रा में प्रमुख रूप से अभिषेक जैन, भूपेन्द्र चंद्राकर,संतोष चंद्राकर, खिरोद पटेल, विजेंदर सिंह ठाकुर, शकील खान, आशिक हुसैन,सेवा राम साहू, मुरारी प्रधान,मेघा चंद्राकर, नीलम ध्रुव, मुनु दाऊ सागर, जयप्रकाश मिरी,जय प्रकाश मिश्रा, भुनेश्वर साहू, टीकम राणा, केशव पटेल, रेशम लाल डडसेना, अनवर खान, कृत राम, अजय, ईश्वर भारद्वाज, हेमसागर प्रधान, गोवर्धन डडसेना, संजय साहू, लल्लू साव,सुशील प्रधान, साहेब लाल, राहुल जांगड़े, विनोद साहू आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news