महासमुन्द
112 वाहन में प्रसव, दोनों स्वस्थ
20-Jul-2023 3:04 PM
महासमुंद, 20 जुलाई। कई बार की तरह इस बार भी 112 बागबाहरा वाहन ने मां और बेटे की जान बचाई। प्रसूता को लाते समय 112 वाहन में प्रसव हो गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
19 जुलाई की रात 10.35 बजे खल्लारी थाना ग्राम जोरातराई में नंदनी साहू पति बोधन साहू (24 वर्ष) प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। उसे तत्काल 112 बागबाहरा वाहन में ला रहे थे, रास्ते में ही बच्चे का जन्म हो गया। दोनों को बीकेबाहरा के उप स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराए। नर्स ने बताया की मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। जिसमें आरक्षक जलेश श्रीवास 399 चालक सतीश साहू 492 का योगदान रहा।