गरियाबंद

कांग्रेस का बूथ चलो अभियान
28-Jul-2023 3:08 PM
कांग्रेस का बूथ चलो अभियान

गरियाबंद, 28 जुलाई। कांग्रेस प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार बूथ चलो अभियान के तहत जनक ध्रुव प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस नेता बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के गोहरापदर पहुँचे, जहां श्री ध्रुव गोहरापदर जोन अंतर्गत छैल डोंगरी चलनपदर के साथ विभिन्न ग्रामों में पहुँच कर बूथ चलो अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ की बैठक कर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बधेल सरकार की गरीब किसान मजदूर महिलाओं, बेरोजगारों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ सरकार काम कर रही हैं, उन योजनाओं को अंतिम लोगों तक पहुँचने के लिए सेक्टर जोन, जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ टीम बना कर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के घर घर ..बताने के लिए पहुँच रहे हैं। आगामी बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा सहित प्रदेश में पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता , बूथ प्रभारी जोन प्रभारी सहित मैनपुर गोहरापदर , देवभोग के भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आदिवासी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा कि छ ग सरकार गरीब मजदूरों की सरकार हैं मुख्यमंत्री किसान पुत्र होने के कारण किसानों के दर्द को समझता हैं, किसानों के हित में काम कर रहे हैं, निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा सहित पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news