दन्तेवाड़ा
कारली में एसपी ने किया पौधरोपण
10-Aug-2023 3:21 PM
दंतेवाड़ा, 10 अगस्त। पुलिस का पौधरोपण अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बुधवार को कारली स्थित पुलिस लाइन में पौधरोपण किया। उन्होंने पौधों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस अभियान को स्थानीय भाषा में पोदला उरस्कना नाम दिया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस के जवानों की स्मृति में समूचे जिले के थाना परिसरों और कैंपों में भी पौधारोपण किया गया।
इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण चंद्राकर, गोविंद दीवान, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, सुशील नौटियाल और शहीदों के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।