दन्तेवाड़ा

ईनामी समेत चार नक्सली गिरफ्तार
22-Aug-2023 8:41 PM
ईनामी समेत चार नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दंतेवाड़ा, 22 अगस्त।
दंतेवाड़ा पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली। जिला आरक्षी बल ने एक ईनामी समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि जिला आरक्षी बल के दल को शनिवार को रवाना किया गया था। पुलिस दल ने अति संवेदनशील क्षेत्र में डीएकेएमस अध्यक्ष नंदा मूचाकी, उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार किया।

उक्त नक्सल लीडर सुकमा जिला अंतर्गत जगरगुंडा थाने के पोंरो गुमोड़ी का निवासी है। नक्सली लीडर पर 1 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसी कड़ी में तीन और नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक महिला नक्सली शामिल हैं।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news