दन्तेवाड़ा

14 हजार वोटरों का हुआ इजाफा- कलेक्टर
04-Oct-2023 9:41 PM
14 हजार वोटरों का हुआ इजाफा- कलेक्टर

दंतेवाड़ा, 4 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन द्वारा मिशन मोड में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया है। जिससे चुनाव के दौरान मतदान की दर में इजाफा होगा। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन उपरांत कलेक्टर विनीत नंदनवार द्वारा मीडिया और सियासी दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली।

कलेक्टर ने जानकारी में कहा कि 2008 की स्थिति में दंतेवाड़ा में 1 लाख 78 हजार मतदाता पंजीकृत थे। जो वर्ष वर्ष 2023 की स्थिति में 1 लाख 92 हजार 323 हो चुके हैं। इस तरह से कुल मतदाताओं की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें प्रशासन के कर्मचारियों का विशेष प्रयास उल्लेखनीय है। जिसके सहारे बड़ी कामयाबी मिली।

जिले में महिला मतदाताओं की संख्या 102237 वहीं पुरूष मतदाताओं की संख्या 90084 है। दंतेवाड़ा में कुल 273 मतदान केंद्र हैं। इनमें 155 अति संवेदनशील 67 संवेदनशील और 51 सामान्य मतदान केंद्र के रूप में शामिल है। जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

वर्तमान में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1497 है। वहीं जिले में युवा मतदाताओं की संख्या 6852 है।

मतदाता जागरूकता में दे योगदान 
कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से मतदाता जागरूकता अभियान में यथा संभव योगदान देने की अपील की है। जिससे मतदाताओं में लोकतंत्र के महाकुंभ के प्रति रुचि जागृत की जा सके। इसके फलस्वरूप मतदान की दर में बढ़ोतरी हो सके। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर और अनुविभागीय अधिकारी शिवनाथ बघेल प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news