कांकेर

विकास व ईमानदार सरकार की पहचान बनाएगी प्रदेश में फि र कांग्रेस सरकार- शिशुपाल
06-Oct-2023 10:10 PM
 विकास व ईमानदार सरकार की पहचान बनाएगी प्रदेश में फि र कांग्रेस सरकार- शिशुपाल

कहा- पांच साल में जनता का दिल जीता है चुनाव भी जीतेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 6 अक्टूबर। संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी ने कहा-हम कांकेर की सीट तो जीतेंगे ही साथ ही प्रदेश में भी बहुमत की हमारे ही पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेेष बघेल ने अनेक जन कल्याणकारी कार्य किया है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हुआ है। विकास और ईमानदार सरकार होने के कारण इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

 विधायक शिशुपाल शोरी ने ‘छत्तीसगढ़’से चर्चा में आगे कहा कि मैंने पांच साल जनता के लिए काम किया है। जनता का दिल जीता है। चुनाव भी अवश्य जीतूंगा। मेरे पांच साल के प्रदर्शन को देखते हुए मुझे अवश्य ही टिकट मिलेगी।

प्रदेश में इस बार कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेगी व किसकी सरकार बनेगी ? इसके जवाब में श्री शोरी ने कहा कि हमारे संगठन का नारा है अबकी बार 75 के पार । हम कांकेर की सीट तो जीतेंगे ही साथ ही प्रदेश में भी बहुमत की हमारे ही पार्टी की सरकार बनेगी। प्रदेश में कांग्रेस की पुन: सरकार बनाने का जो आप दावा कर रहे है। उसका क्या आधार है। इस पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेेश बघेल ने अनेक जन कल्याणकारी कार्य किया है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास हुआ है। विकास और इमानदार सरकार होने के कारण इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

आपको टिकट मिलने का क्या आधार है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी ने मेरे पूरे कार्यकाल का आंकलन किया है। हाईकमान के अपने सोर्स हैं जिससे पार्टी को हमारे कार्य की जानकारी है। टिकट नहीं मिली तो आपका क्या रोल होगा।

इस पर उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का सिपाही हूं। कांग्रेस के लिए काम करूंगा। चुनाव में जीत के दावा का क्या आधार है। इस पर उन्होंने कहा कि हमारे कार्यों का कोई भी पता लगा सकता है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में हमने 2 हजार करोड़ का कार्य  करवाया है। अकेले कांकेर शहर में 25 करोड़ का कार्य हुआ है। 2018 के  चुनाव में 20 हजार से अधिक वोट से जीता था। इस बार जीत का अंतर  25 हजार से अधिक की होगी।  पिछड़ा वर्ग के सरकार के प्रति असंतोश के चलते प्रियंका गांधी के आगमन के विरोध और आने वाले चुनाव में इसके  परिणाम पर विधायक ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही 2 दिसंबर 2022 को पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिषत आरक्षण के लिए विधेयक पारित कर राज्यपाल को हस्ताक्षर के लिए पेश कर दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news