दन्तेवाड़ा

भाजपा महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन
07-Oct-2023 9:14 PM
भाजपा महिला मोर्चा का नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन

पीएम का जताया आभार, 15 महिलाएं भाजपा में हुर्इं शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 7 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को बचेली के गोंडवाना भवन में जिलाध्यक्ष ममता गुप्ता के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा की महिला मोर्चा द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में अवगत कराया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी महिलाओ को इस अधिनियम 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही बताया कि किस तरह से पीएम ने महिलाओं के लिए प्राथमिकताएं दी है। सरकार द्वारा जारी महिलाओं के लिए योजनाओं की भी जानकारी दी गई। 

प्रदेश भाजपा महामंत्री ओजस्वी मंडावी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने संसद में नारी शक्ति वंदन अििधनयम बिल पास किया, जिसमें 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए होगा। इस संबंध में बचेली मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अधिनियम से महिलाओं को नेतृत्व करने का और मौका मिलेगा तथा महिलाएं भी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकेगी। यह अधिनियम लाकर पीएम मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। 

मोदी सरकार की नीतियों से खुश होकर 15 महिला भाजपा में शामिल हुईं। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उन महिलाओं का फूल-माला के साथ स्वागत किया गया। 
भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने इस अधिनियम के रूप में देश की महिलाओं को उपहार दिया है। इससे विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधत्व बढ़ेगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश सहित दंतेवाड़ा में कमल खिलाना है।  

इस दौरान ममता गुप्ता, ओजस्वी मंडावी, पायल गुप्ता, सुमन प्रभा यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, चैतराम अटामी, नंदलाल मुंडामी एवं अन्य सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news