दन्तेवाड़ा

आदर्श आचार संहिता का करें पालन-कलेक्टर
09-Oct-2023 9:50 PM
आदर्श आचार संहिता का करें पालन-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा, 9 अक्टूबर।
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का सोमवार को ऐलान होते ही मुक्त राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही तेज कर दी गई।

  इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी दंतेवाड़ा विनीत नंदनवार जिला कार्यालय के शंकनी सभा कक्ष में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जानकारियां दी। इनमें 10 मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र पांच संगवारी मतदान केंद्र और एक युवा मतदान केंद्र विशेष रूप से शामिल है। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 1000 से अधिक वरिष्ठ मतदाता दर्ज हैं। सेवा कार्मिकों की संख्या 366 है।

दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में दिव्यांग मतदाताओं हेतु अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। इनमें विशेष दिव्यांग मतदाताओं हेतु घर से ही मतदान करने की सुविधा पहली मर्तबा शुरू की गई है। वहीं मतदान केंद्रों तक आने वाले दिव्यांग मतदाताओं हेतु व्हीलचेयर सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।

निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी में बताया कि विधायक पद हेतु 13 अक्टूबर से नामांकन पत्र लिए जा सकते हैं। 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र जमा किए जाने हैं। वही 23 अक्टूबर तक नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान 7 नवंबर को किया जाएगा। वही मत गणना 3 दिसंबर को की जाएगी।

मतदान का करें प्रचार
श्री नंदनवार ने जानकारी में बताया कि विधानसभा क्षेत्र में धारा 144 लागू हो गई है। इसी कड़ी में संपत्ति विरूपण अधिनियम लागू हो गया है। अस्त्र और शस्त्रों को भी जमा कराया जा रहा है। आधिकारिक वाहनों का उपयोग पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन द्वारा सभी चुनाव संबंधी समितियों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने सी विसिल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की अपील की। जिससे शिकायत का निदान 100 मिनट के भीतर संभव हो सके। उन्होंने शिकायत हेतु दूरभाष -  07856 ,252398 की भी जानकारी दी।

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार विश्व रंजन,अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, उपसंचालक रंजीत पुजारी और मीडिया प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news