कांकेर

मवेशी तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार
12-Oct-2023 9:05 PM
मवेशी तस्करी, 3 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर,  12 अक्टूबर।
जिले में पुलिस ने मवेशी तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
 
जानकारी के अनुसार दो आरोपी रात को चोरी छुपे मवेशियों को पैदल हांकते हुए सीमा के पार ले जा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 13 गोवंश के साथ आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी बीते कुछ साल से एक राजनीतिक पार्टी के बड़े नेताओं के साथ करीबी संबंध बनाए रखा था। आरोपी तरुण हालदार पखांजूर के लखनपुर पंचायत का निवासी है, जो बेखौफ होकर पूरे क्षेत्र में मवेशी तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त है। इसके खिलाफ पखांजूर के अलावा महाराष्ट्र में भी मामला दर्ज होने की खबर है।
 
इस गिरोह ने मवेशियों को छत्तीसगढ़ से लेकर कत्लखाने पहुंचाने का एक जाल बिछाया हुआ था। कल रात में मवेशियों को पैदल हांकाते हुए ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पखांजूर पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लिया। जो हालदार का आदमी बताया जाता है। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने तरुण हालदार को भी गिरफ़्तार कर लिया। इस तरह मवेशी तस्करी में सलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news