कांकेर

बागी प्रत्याशी का समर्थन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शाह निष्कासित
28-Oct-2023 9:17 PM
बागी प्रत्याशी का समर्थन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज शाह निष्कासित

इन्द्रजीत बने कार्यवाहक अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 28 अक्टूबर।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर के अध्यक्ष पंकज शाह को बागी उम्मीदवार अनूप नाग के समर्थन में  प्रचार करने के कारण अध्यक्ष पद एवं कांग्रेस की सदस्यता से 06 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस के जिला महामंत्री सुनील गोस्वामी ने निष्कासन पत्र जारी करते हुए बताया  कि ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रहते हुए पंकज शाह ने विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस के बागी प्रत्याशी अनूप नाग के साथ नामांकन रैली में शामिल होने तथा उनके साथ प्रचार-प्रसार में संलिप्तता प्रमाणित पाया गया।  जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। 

इस संबंध में छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  सुभद्रा सलाम की सहमति से पंकज शाह को ब्लाक अध्यक्ष के पद एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से 06 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। उनके स्थान पर आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 को दृष्टिगत रखते हुए सभी कांग्रेस के वरिष्ठजनों की सहमति से इन्द्रजीत विश्वास उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी को आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्यवाहक अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पखांजूर का दायित्व प्रदान किया गया है।

30 कांग्रेस के पदाधिकारियों की सदस्यता पहले ही समाप्त की जा चुकी है
23 अक्टूबर को परलकोट क्षेत्र से लगभग 30 कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को वाट्सऐप के माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता से त्याग पत्र देने के संबंध में सूचना प्रेषित किया है, जिसे जिलाध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम ने संज्ञान में लेते हुए एवं संबंधित जनों के द्वारा कांग्रेस के विरोध में चुनाव प्रचार-प्रसार में संलिप्तता पाये जाने पर अभिजीत (टुलू) भट्टाचार्य, अनिमेश चक्रवर्ती, अमल बढ़ाई, सुराज विश्वास, सुधिन अधिकारी, विधान विश्वास, गौर मण्डल, अजीत मुखर्जी, संजीत गाईन, प्रदीप वैद्य, सुदर्शन महत्तो, वासुदेव बाला, नारायण मण्डल, निर्मल विश्वास, नित्या मण्डल, गौतम विश्वास, घिरेन्द्र साहा, रंजीत डे, सत्यजित सरकार, सुजन बढ़ाई, अनिल राय, संजय विश्वास, गोविन्द सरकार, सुषन्त कुन्डू, विपुल विश्वास, उत्तम मण्डल, गौतम कुन्डू, शंकर दास, स्वपन मण्डल, तनोमाली विश्वास का उक्त त्याग पत्र को स्वीकार करते हुए कांग्रेस की सदस्यता  समाप्त कर दी गई है।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news