कांकेर

दो नवंबर को कांकेर में मोदी की आमसभा, भाजपा की मैराथन बैठक
28-Oct-2023 9:22 PM
दो नवंबर को कांकेर में मोदी की  आमसभा, भाजपा की मैराथन बैठक

सात विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी हुए शामिल

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 28 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2 नवंबर को कांकेर में होने वाली चुनावी सभा की  तैयारी के लिए आज भाजपा कार्यालय कांकेर में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितीन नबीन ने कांकेर लोकसभा के 7 विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों की मैराथन बैठक ली।

श्री नबीन ने बताया कि 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए बेहत्तर तैयारी की जरूरत है। उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे व छ..ग में भाजपा की सरकार बनाने की जनता से अपील करेंगे। मोदी की सभा में कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, सिहावा, डौण्डीलोहारा, धमतरी, बालोद, व गुण्डरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

बैठक में  उपसिथत पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का जोर शोर से प्रचार प्रसार करने  कहा गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सभा में पहुंचे।

कांग्रेस  का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा, हम देंगेे वास्तविक संकल्प पत्र-नितीन नवीन
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितीन नबीन ने कांग्रेस के कर्ज माफी की घोषणा पर कहा कि हम उनसे बढक़र ही देंगे। हम प्रदेश की जनता व किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। भाजपा का घोषणा पत्र कांग्रेस के 36 वादों की तरह सिर्फ कागज का पुलिंदा नहीं होगा, बल्कि संकल्प पत्र होगा। जिसे हर हाल में पूरा करेंगे। कांग्रेस ने 36 वादों के नाम पर सत्ता हासिल करने के बाद प्रदेश की जनता के साथ छल किया है। पुराने घोषणाओं को तो पूरा किया नहीं और पुन: सत्ता प्राप्ति करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घोषणा पर घोषणा किये जा रहे हैं । हम इनके 36 वादों की लिस्ट लेकर जनता के पास जाएंगे व जनता के पूछेंगे कि इनमें से कितना वादा सरकार ने पूरा किया। अंत में श्री नबीन ने सभी को चुनाव में तन मन धन से जुट जाने की अपील की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने किया।

इस बैठक में बस्तर संभाग भाजपा सह संगठन प्रभारी निरंजन सिन्हा, सांसद मोहन मण्डावी, शंकर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, भाजपा जिला संगठन प्रभारी यशवंत जैन, धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार, बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत, दिलीप जायसवाल, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, सेवक राम नेताम, कविन्द्र जैन, आकाश मेहता, तरूण साना, देवेन्द्र जायसवाल, सीताराम बाथम, कमलेश ठोकने, राजाराम तोड़ेम, गौतम गोलछा, टीकम टांडिया, असीम राय, आलोक ठाकुर आदि उपस्थित रहे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news