कांकेर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 4 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी ने कल अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र जारी होने पर इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत सहित जिले के अन्य भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश के सर्वसमाज के लिए लाया गया संकल्प पत्र है ।
भाजपा का ये संकल्प पत्र सिर्फ चुनावी घोषणा पत्र भर नहीं है ये भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी है। छग में भाजपा की सरकार बनने के बाद सारे वादे पूरे किये जायेंगे।
उन्होंने घोषण पत्र के प्रमुख बिंदुओं को बताते हुए कहा कि छग के किसानों के लिए कृषक उन्नत योजना के तहत धान खरीदा जाएगा और पैसे के भुगतान के लिए किसानों को चक्क्रर नहीं लगाने पड़ेंगे और न ही बारदाने के लिए परेशान होना पड़ेगा।