बिलासपुर

नई मतदाता छात्राओं का सम्मान, मानव श्रृंखला बनाकर किया जागरूक
05-Nov-2023 10:03 PM
नई मतदाता छात्राओं का सम्मान, मानव श्रृंखला बनाकर किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगी रोड (कोटा ), 5 नवंबर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में मतदाता जागरूकता के लिए विद्यालय की नई मतदाता बनी छात्राओं का प्राचार्य  आशा दत्ता एवं व्याख्याता, शिक्षकों द्वारा तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित कर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।

बंजारे व्याख्याता एवं विद्यालय परिवार के मार्गदर्शन में शत -  बिलासपुर जिले का अभिमान के ध्येय के साथ मतदान हेतु जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण में मानव श्रृंखला बनाकर संदेश दिया गया कि लोकतंत्र में जागरूकता के साथ स्वतंत्रत और निष्पक्ष रूप से सभी के वोट देने से ही हमारा लोकतंत्र मजबूत सशक्त एवं सफल होगा। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य  आशा दत्ता ने स्वीप कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए नये मतदाता छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राम बाबू गुप्ता व्याख्याता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की प्राचार्य  आशा दत्ता, व्याख्याता  जी. एस. केसर, पालके सर,  अर्पणा लाल, डॉ. आर. बी. गुप्ता,  एस. के. साहू,  निर्मला बंजारे,  मनोज श्रीवास, रक्षा दुबे,  राकेश शर्मा,  भानु,  अजीत गेरा, श्वेता स्वर्णकार,  पंकज गंधर्व , ओंकार गुप्ता, रामकुमारी यादव,  मोहनमती  एवं शाला परिवार के सभी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news