कांकेर
नक्सल विस्फोट, एक जवान घायल
07-Nov-2023 4:25 PM
2 मतदान कर्मियों को मामूली चोंटे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 7 नवम्बर। चुनाव से एक दिन पहले कांकेर जिले के पखांजूर इलाके के रेंगावही में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया है एवं पोलिंग बूथ के 2 कर्मचारियों को हल्की चोंटे आई है। घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा बलों के छावनी में तब्दील हो गई।
छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के रेंगावाहि गांव का मामला है। रेंगावाही धान खरीदी केंद्र के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ। ज्ञात हो कि पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने मोरखंडी गांव के तीन ग्रामीणों की हत्या कर दिया था। नक्सलियों ने चुनाव वहिष्कार की बात पहले ही कही थी। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार घायल जवान को हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर ले जाया जाएगा।