कांकेर

प्राचार्य ने की खुदकुशी की कोशिश, ब्लैकमेलिंग से परेशान थे
11-Nov-2023 8:08 PM
प्राचार्य ने की खुदकुशी की कोशिश, ब्लैकमेलिंग से परेशान थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 11 नवंबर। शासकीय कन्या महाविद्यालय कांकेर के प्राचार्य ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहर खा लिया। हालत गंभीर होने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में शहर के एक मीडिया कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

प्राचार्य के पुत्र ने अपने पिता का सुसाइड नोट पुलिस को सौंपते हुए बताया कि प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में ही जहर खा लिया था, जिससे उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। कांकेर में इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।

प्राचार्य के जेब से मिले सुसाइड नोट में उन्होंने शहर के एक मीडिया कर्मी पर 20 लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं।

प्राचार्य के बेटे ने सुबह सुसाइड नोट मीडिया के सामने प्रस्तुत किया, जिसमें प्राचार्य ने एक मीडिया कर्मी पर आरटीआई लगाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

 उक्त मीडिया कर्मी पर आरोप है कि उसने गल्र्स कॉलेज के प्रिंसिपल श्री  समुंद से 20 लाख रूपए की  की  मांग की थी। जिससे परेशान होकर प्रिंसिपल ने सुसाइड करने जहर का सेवन किया था, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 प्रिंसिपल का इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है,  इधर प्राचार्य के बेटे ने सुसाइड नोट दिखाकर पुलिस से शिकायत कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा  384 के तहत मामला दर्ज कर  लिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news