दन्तेवाड़ा
कोठारों में पहुंचा धान
16-Nov-2023 9:19 PM
दंतेवाड़ा, 16 नवंबर। अंचल में धान की कटाई तेजी से जारी है। कटे हुए धान को कोठारों में एकत्र किया जा रहा है। धान की कटाई के लिए किसानों द्वारा मशीन का उपयोग भी किया जा रहा है, इसके साथ ही कुछ किसानों द्वारा परंपरागत तरीके से धान की कटाई की जा रही है। मौसम साफ होने की वजह से किसान बिना किसी बाधा के कृषि कार्य में जुटे हुए हैं।
कांजीनार गांव के किसानों ने बताया कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष धान का उत्पादन कम हुआ है, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है।
जिन किसानों द्वारा धान को काट लिया गया है। कटे हुए धन को कोठारों में संग्रहित कर दिया है। जब धान एक साथ काट लिया जाएगा तो उसको कोठार में संग्रहित किया जाएगा। जिससे कटे हुए धान की शीघ्रतापूर्वक मिंजाई संपन्न हो सके।