दन्तेवाड़ा
धान की कटाई में जुटे किसान
20-Nov-2023 9:44 PM
दंतेवाड़ा, 20 नवंबर। दंतेवाड़ा में धान की फसल तैयार खड़ी है। इसी कड़ी में किसानों द्वारा धान की कटाई तेजी से की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में कम उपजाऊ भूमि के धान की कटाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। किसानों के मुताबिक इस वर्ष बारिश कम हुई, जिससे धान का उत्पादन कम हुआ। वहीं अब उपजाऊ भूमि के धान की कटाई की जा रही है। ग्रामीणों द्वारा सुबह से शाम तक का समय खेतों में ही बिताया जा रहा है। जिससे धान की कटाई शीघ्र पूर्ण कर सके।
किसानों के मुताबिक इस वर्ष बारिश कम हुई। जिससे धान की फसल को पर्याप्त पानी नहीं मिल सका। इसके फलस्वरूप धान का विकास प्रभावित हुआ। अंतत: धान के उत्पादन में कमी नजर आ रही है।