दन्तेवाड़ा

बारिश, धान की फसल को नुकसान
26-Nov-2023 3:41 PM
बारिश, धान की फसल को नुकसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा, 26 नवंबर।
दंतेवाड़ा में इन दिनों धान की कटाई और मिंजाई चरम पर है, वहीं इस दौरान बारिश होने से कृषि कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।
जिले के कुआंकोंडा विकासखंड के नकुलनार और गंजेनार इलाके में शुक्रवार रात में मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे धान की फसल को नुकसान पहुंचा।

उल्लेखनीय है कि जिन किसानों ने धान की फसल काट ली है। वे धान की मिंजाई की तैयारी कर रहे थे। मौसम के प्रतिकूल रुख को देखते हुए उन्होंने मिंजाई को रोक दिया है। मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं जिन किसानों ने धान की कटाई नहीं की है। उन्हें भी मौसम के खुलने का इंतजार है, जिससे धान की फसल खराब न हो।

उत्पादन कम होने का अंदेशा: इस वर्ष बारिश में कमी की वजह से धान की फसल के उत्पादन कम होने की आशंका है। किसानों के मुताबिक कम उपजाऊ भूमि वाले धान में उत्पादन कम हुआ है। बारिश कम होने की वजह से ऐसा हुआ है। धान के उत्पादन में कमी की वजह से किसानों में निराशा नजर आ रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news