दन्तेवाड़ा

भाजपा कार्यालय में दीवाली सा नजारा
05-Dec-2023 9:26 PM
भाजपा कार्यालय में दीवाली सा नजारा

दंतेवाड़ा, 5 दिसंबर। विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिली। साथ ही दंतेवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी का विधायक निर्वाचित हुआ। भाजपा कार्यालय में दीवाली का नजारा नजर आ रहा है। जिला भाजपा कार्यालय को विशेष रंग से सजाया गया है, वहीं आकर्षक प्रकाश व्यवस्था भी की गई है।

सडक़ों के इर्द-गिर्द विशालकाय होर्डिंग लगे हुए हैं। नवनिर्वाचित भाजपा विधायक चैतराम को शुभकामना दी जा रही है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा के पूर्व कलेक्टर ओम प्रकाश चौधरी के समर्थकों ने विराट होर्डिंग लगाया। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा में श्री चौधरी के समर्थक बड़ी संख्या में है, जो इन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

जिले की राजनीति में विगत 5 वर्षों में शक्ति केंद्र के रूप में कांग्रेस भवन में ताला नजर आया। पार्टी के कार्यकर्ताओं में निराशा झलक रही है। चुनाव परिणाम पर टिप्पणी देने के लिए कोई भी नेता मीडिया के सामने नहीं आया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news