दन्तेवाड़ा

जादू टोने का शक, हत्या, 2 गिरफ्तार
06-Dec-2023 7:58 PM
जादू टोने का शक, हत्या, 2  गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 दिसंबर। फरसपाल पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई। जादू टोना के शक में हत्या करने वाले 2 आरोपियों को  फरसपाल पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 3 दिसंबर को सायं 6 बजे से 4 दिसंबर को प्रात: के बीच ग्राम पांडेवार निवासी बलराम ठाकुर ( 52 वर्ष) की अज्ञात आरोपियों के द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर खेत के पगडंडी रास्ते में फेंक कर भाग गये थे।  थाना फरसपाल में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 भादवि. कायम कर पुलिस द्वारा विवेचना कार्यवाही में लिया गया था। 

अपराध कायमी के तत्काल बाद पता-सुराग व आरोपियों का राजफास करने के लिये पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा  गौरव राय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के.के. चन्द्राकर व अनुविभागीय पुलिस अधीकारी दन्तेवाड़ा राहुल उयके के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी फरसपाल रघुवीरलाल चन्द्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक नरेश सिंह, खम्मन सिंह कोर्राम, सउनि. संतोष यादव, प्रधान आरक्षक- नीरसिंह कंवर,श्रवण सिदार आरक्षक अनिल कर्मा, सन्तु वट्टी, दुबराज पैकरा, सौरभ बंजारे, सीएएफ. के आरक्षक रामचन्द्र प्रजापति व डॉग् हेण्डलर व डॉग गेन्दु की टीम गठित कर उन अज्ञात आरोपियों का पता सुराग के लिये लगाया गया था। 

आज 6 दिसंबर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।  गांव के ही रहने वाले आयतु कड़ती (42 वर्ष) और संजय कर्मा (26 वर्ष) ने एक विचार से जादूटोना के फेर में आरोपी को शराब पिलाकर नशे में धान कोठार की ओर बने लाडी के पास उसके आने का इंतजार कर रहे थे। उसके आने के बाद घर जाते समय बांस का डंडा, कुल्हाड़ी एवं हंसिया जैसा धारदार हथियार से मारकर कत्ल कर भाग गये। अंधे कत्ल का पर्दाफाश होने पर उक्त आरोपियों को आज फरसपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news