दन्तेवाड़ा

शैलेश को लखपति किसान पुरस्कार
07-Dec-2023 9:05 PM
शैलेश को लखपति किसान पुरस्कार

दंतेवाड़ा, 7 दिसंबर। डिस्ट्रिक्ट मिलीनियर फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड- 2023 का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में 6 दिसंबर को किया गया था, जिसमें दंतेवाड़ा जिले के प्रगतिशील किसान शैलेश कुमार अटामी को लखपति किसान पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। 

ज्ञात हो कि विगत दिनों में कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा द्वारा जिले के लखपति किसानों की जानकारी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली को भेजी गई थी। इसके अन्तर्गत  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के द्वारा दंतेवाड़ा जिले के शैलेश कुमार अटामी का चयन किया गया।

शैलेश कुमार अटामी ग्राम कासोली के प्रगतिशील कृषक हैं और 25 एकड़ रकबा में एकीकृत कृषि प्रणाली के अंतर्गत धान, मूंग, सूरजमुखी, सब्जियां, अमरूद, नारियल, केले के साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मछली पालन का काम करते हैं। 

उक्त प्रगतिशील कृषक के पिता बोसाराम अटामी भी कई वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े हुए हैं एवं उनको भी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा पौधों की विविधता और किसान का संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है और वे भी कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा से समय-समय पर प्रशिक्षण एवं तकनीकी ज्ञान लेकर कृषि कार्य करते हैं और जिले के अन्य किसानों को प्रेरित करते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news