दन्तेवाड़ा

विष्णुदेव साय बने सीएम,भाजपाइयों ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी
10-Dec-2023 9:16 PM
विष्णुदेव साय बने सीएम,भाजपाइयों  ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 10 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद पर विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगने के बाद प्रदेश भाजपा में खुशी का माहौल है। रविवार की शाम को दंतेवाड़ा के बचेली नगर में भाजपाईयों ने विष्णुदेव साय को सीएम बनाये जाने पर जश्न मनाया गया।

नगर के मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर, बजरंग चौक के पास सैकड़ों भाजपाईयों ने खुशी में जमकर आतिशबाजी की। यह खबर लगते ही बचेली के भाजपाईयो में उत्साह देखा जा रहा था। पीएम, गृहमंत्री, सीएम, विधायक व अन्य नेताओं के जिंदाबाद के नारों के साथ जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को बधाई देते मिठाईयां भी बांटी गई।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, सतीश प्रेमचंदानी, महेन्द्र अधिकारी, निलेश पाटले, धनसिंह नाग, मनोज सिंह, अमलेंंदु चक्रवर्ती, विक्रम अग्रवाल, मोनू सरकार, नफ़ीज़ कुरैशी, शिवराम, रॉनबर्ग डेविड कुक्कु, सुदीप मंडल, किरण भदौरिया, अनुसुईया भोपले, गीतांजलि जायसवाल, झिलकी नाग, पुष्पा सिंह,  राजकुमारी शिंदे, शिखा अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला व युवा मोर्चा के सदस्यों ने जश्न मनाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news