दन्तेवाड़ा

बस स्टैंड में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण
13-Dec-2023 9:25 PM
बस स्टैंड में सीएम के शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण

बचेली, 13 दिसंबर। आज प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में शपथ ली। जिसका दंतेवाड़ा के बचेली नगर के पालिका बस स्टैंड में सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई। 

इसके लिए सुबह से ही प्रशासन द्वारा सारे इंतजाम किये गये थे। दरअसल शपथ ग्रहण समारोह के अवसर को यादगार बनाने एवं प्रदेश वासियों की सहभागिता के लिए कार्यक्रम का लाईव प्रसारण करने की योजना प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी। जिसके लिए सभी नगर निकायों, ग्राम पंचायतों व सभी शासकीय विद्यालय व हॉस्टलों में भी लाईव दिखाया जाना था।  यह पहला मौका था, जब सीएम के शपथ समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री समेत दो उपमुख्यमंत्री अरूण साव व विजय शर्मा के शपथ को लोगों ने लाईव देखा।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी एनआर शोरी, पालिका उपअभियंता गौरव साव एवं अन्य पालिका के कर्मचारी इस कार्यक्रम के व्यवस्था में सुबह से ही लगे हुए थे। पहली बार प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाये जाने पर बैलाडिला क्षेत्र के आदिवासियो में भी खुशी का माहौल है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news