दन्तेवाड़ा

केन्द्रीय विद्यालय बचेली में हर्षोल्लास से मना स्थापना दिवस
16-Dec-2023 9:14 PM
केन्द्रीय विद्यालय बचेली में हर्षोल्लास से मना स्थापना दिवस

संगठन 60 वर्ष पूर्ण होने पर मना रही हीरक जयंती, हुए विविध कार्यक्रम

बचेली,16 दिसंबर। केन्द्रीय विद्यालय बचेली में 15 दिसंबर को विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य शेरसिंह राजपूत के कुशल निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के ध्वजारोहण के साथ हुआ। स्वागत पश्चात प्राचार्य, मुख्याध्यापिका, अध्यापक व विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर स्तुति की गई। 

सामूहिक प्रार्थना पश्चात केन्द्रीय विद्यालय गीत गाया गया। स्नातकोतर शिक्षक शिवराज मीणा ने केन्द्रीय विघालय संगठन के बारे में बताया कि 1963 में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत 20 रेजिमेंटल विद्यालयों के साथ हुई थी, आज यह पूरे भारत में 1249 विद्यालय व तीन विद्यालय भारत के बाहर विदेश में मास्को, तेहरान व काठमांडू में संचालित है। इन विद्यालयों के सफल संचालन के लिए 25 क्षेत्रीय कार्यालय भारत के विभिन्न शहरों में व इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। 

केन्द्रीय विद्यालय संगठन को 60 वर्ष पूर्ण हो गये हैं, इस अवसर पर हीरक जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इसके बाद नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बंगाली, छत्तीसगढ़ी, तमिलव मराठी नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहित कर दिया। प्रतियोगिताओं  का निर्णय  मनीष वर्मा,  प्रीति  व वेणुका के द्वारा तैयार किया गया।

इसके बाद मुख्याध्यापिका ममता कुमारी द्वारा विद्यार्थियों को के.वि.एस. के बारे में बताया कि केन्द्रीय विद्यालय का पाठ्यक्रम, पाठ्येत्तर गतिविधियाँ पूरे भारत में एक समान होती है। इसलिए केंद्र सरकार के स्थानान्तरित कार्मिकों के बच्चों को सभी जगह एक समान शिक्षा के.वि.एस. उपलब्ध कराता है।

प्राचार्य शेरसिंह राजपूत ने केन्द्रीय विद्यालय की संगठनात्मक सरंचना के बारे में विस्तार से बताया तथा के.वि.स. में दिनोंदिन हो रहे नवाचारों व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 व तकनीकी शिक्षा के बारे में बताया ।के.वि.एस.की आयुक्त द्वारा भेजा गया संदेश सभी को पढक़र सुनाया तथा के.वि.एस. स्थापना दिवस की शपथ दिलाई।

इसके पश्चात प्राचार्य, मुख्याध्यापिका द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। अंत में कार्यक्रम की सफलता के लिए सामाजिक विज्ञान के शिक्षक श्री अतुलवाणी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सीसीए प्रभारी तारा बाघ  द्वारा किया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। उक्त कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य के कुशल निर्देशन में व सभी शिक्षकों के अथक परिश्रम से सोल्लास पूर्ण हुआ। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news