दन्तेवाड़ा

क्रिसमस को ले थाने में शांति समिति की बैठक
22-Dec-2023 9:15 PM
क्रिसमस को ले थाने में शांति समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 22 दिसंबर।
क्रिसमस पर्व को लेकर पुलिस थाना बचेली में  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विवेक चंद्रा द्वारा 21 दिसंबर को शांति बैठक रखी गई।  जिसमें बचेली नगर के 19 चर्च के पास्टर उपस्थित हुए।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) विवेक चंद्र ने क्रिसमस त्योहार को शांतिपूर्वक नगर में मनाने की समझाइश दी। 

इस बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष  पूजा साव, पार्षद मनोज शाहा, धन सिंह नाग,  दम्यंती साहू, रीना दुर्गा,  अर्चना उईके, भानमति साहू, बीना साहू, पुलिस विभाग के एसआई, गेंदालाल सोरी, तहसीलदार जीवेस सोरी, पत्रकार जितेंद्र चौधरी, गोविंद नाग, दुर्जन सिंह, विनोद कुमार वर्मा एवंम बचेली के गणमान्य लोग शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news