दन्तेवाड़ा

भारत को विकसित बनाने ली शपथ
27-Dec-2023 8:49 PM
भारत को विकसित बनाने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दंतेवाड़ा, 27 दिसंबर।
भारत को विकसित बनाने केंद्र सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले कें विभिन्न ग्रामों में कारवां पहुंच रहा है। इसमें शासन की जानकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन जिले के ब्लॉक दंतेवाड़ा के ग्राम चितालंका, कुम्हाररास, गीदम के ग्राम केरलापाल और रोंजे, कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम समलवार और कुटरेम तथा कटेकल्याण के ग्राम जंगमपाल और बड़े गाटम में किया गया था। 

उक्त शिविर स्थलों में भारत सरकार संयुक्त सचिव यतिंदर प्रसाद की उपस्थिति में हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें लाभान्वित भी किया गया। शिविर में राजस्व खाद्य, कृषि स्वास्थ्य, पशुधन विकास महिला बाल विकास विभागों तथा सहकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक के  द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं के सम्बध में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही उन्हे लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। 

संकल्प यात्रा स्थल में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुति दी गयी। साथ ही ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप विकसित भारत बनाने के लिए शपथ भी ली गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर हिमाचल साहू, सहायक संचालक मिथिलेश किसान प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news