खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

जिले में अब तक 22.30 लाख क्विंटल धान खरीदी
02-Jan-2024 3:29 PM
जिले में अब तक 22.30 लाख क्विंटल धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 2 जनवरी।
कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में खरीदी और उठाव की सतत् निगरानी विभागीय अधिकारियों और नोडल के द्वारा नियमित की जा रही है। जिले में अभी तक 22लाख 30हजार 90 क्विंटल धान की खरीदी और 13लाख 8 हजार 94 क्विंटल परिवहन किया गया।

केसीजी में धान खरीदी और उठाव हो रहा नियमित
राज्य स्तर पर वर्चुअल और कलेक्टर गोपाल वर्मा ने विभागीय धान खरीदी केन्द्रों में धान उठाव की स्थिति के संबंध में लगातार निगरानी कर निर्देश दिया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों एवं मिलरों को समन्वय स्थापित कार्य करने निर्देश दिया गया। कहा गया कि किसी भी परिस्थिति में धान उठाव की स्थिति धीमी नहीं होनी चाहिए। सभी केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। उप पंजीयक रघुराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला खैरागढ़ छुईखदान गण्डई में कुल 51धान उपार्जन केन्द्र संचालित है। 

जिले में 1 जनवरी 2024 की स्थिति में 22 लाख 30 हजार 90 क्विंटल पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की गई । इसमें से अब तक कुल धान का उठाव/परिवहन 13 लाख 08 हजार 94 क्विंटल किया गया है। इस प्रकार 51 धान उपार्जन केन्द्रों में शेष धान की मात्रा 16 लाख 34 हजार क्विंटल. मात्र है। गण्डई के मिलरों द्वारा 417716क्विंटल , दुर्ग जिले के मिलरों द्वारा 169870 क्विंटल. एवं बिलासपुर जिले के मिलरों 399810क्विंटल , रायपुर जिले के मिलरों द्वारा 1082660क्विंटल का डियो जारी हुआ था। जिसमें से आज दिनांक तक केसीजी जिले के मिलरों के द्वारा 352050कि. धान का उठाव कर चुके है। दुर्ग जिले के मिलरों द्वारा 169090 कि. धान का उठाव , बिलासपुर जिले के मिलरों द्वारा 7704 क्विंटल तथा रायपुर जिले के मिलरों 779250कि. धान का उठाव कर चुके है। 

इस प्रकार मिलरों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों से सुचारू रूप से धान का परिवहन, उठाव हो रहा है। निगरानी कार्य में जिला खाद्य अधिकरी भुनेश्वर चेलक, उप पंजीयक रघुराज सिंह, नोडल सीसीबी आलोक शर्मा, जिला विपणन अधिकारी चंद्रपाल दिवान, नान से नीलिमा ठक्कर सहित खाद्य निरीक्षकों के द्वारा सहयोग किया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news