दन्तेवाड़ा

हड़ताल से थमे पहिए, पेट्रोल पंपों में कतार
02-Jan-2024 8:50 PM
हड़ताल से थमे पहिए, पेट्रोल पंपों में कतार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 2 जनवरी।
दंतेवाड़ा में भी चालकों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर दिख रहा है। जिले के पेट्रोल पंपों में मंगलवार को भारी भीड़ नजर आई। विशेष रूप से पेट्रोल हेतु दोपहिया वाहनों की लंबी कतार नजर आई। 

ज्ञात हो कि वाहन चालकों में आशंका है कि चालकों की ट्रक चालकों की हड़ताल से पेट्रोल की आपूर्ति बाधित हो जाएगी। जिससे पेट्रोल का अभाव हो जाएगा। इस आशंका के चलते सभी पेट्रोल पंपों में सामान्य दिनों की अपेक्षा वाहनों की कतार लंबी नजर आई।

मुख्यमंत्री ने ली बैठक
ट्रक चालकों की हड़ताल के फलस्वरुप दैनिक उपयोग की वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। पुलिस अधीक्षकों को कानून व्यवस्था चुस्त रखने के निर्देश दिए गये। गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

पेट्रोल पंपों में पर्याप्त स्टॉक- अधिकारी
इस मुद्दे पर जिला खाद्य अधिकारी कीर्ति कौशिक ने ‘छत्तीसगढ़’को बताया कि जिले के 15 पेट्रोल पंपों में अधिकांश में पर्याप्त स्टॉक है। केवल तीन पेट्रोल पंप ही ड्राई हुए हंै। अन्य पेट्रोल पंपों में डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत संचालित राशन दुकानों में खाद्यान्नों का भंडारण किया जा चुका है। जिससे हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न वितरण संभव हो सके। हड़ताल से अत्यावश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।

कानून व्यवस्था चुस्त - एएसपी
ट्रक चालकों की हड़ताल के विषय पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने जानकारी में बताया कि जिले में हड़ताल शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। धरना - प्रदर्शन से से कानून व्यवस्था पर असर नहीं पड़ा है। रायपुर मार्ग से आने वाली बसों का परिचालन मंगलवार को पूर्णतया बंद रहा। जिससे लंबी दूरी की यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news