दन्तेवाड़ा

महिला लखपति अभियान शुरू
11-Jan-2024 3:27 PM
महिला लखपति अभियान शुरू

दंतेवाड़ा, 11 जनवरी। प्रधानमंत्री के महिला सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत दंतेवाड़ा में भी महिला लखपति दीदी पहल की शुरुआत की जा चुकी है। इसी तारतम्य में जिला दंतेवाड़ा में दीदीयों को लखपति बनाने हेतु उनके आजीविका संबंधित सृजन करने हेतु सीआरपी का प्रशिक्षण जनपद गीदम में आयोजित किया गया है।

जिसमें महिला लखपति प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्व रंजन द्वारा लखपति सीआरपी को विस्तृत व्याख्यान और मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही लखपति कैसे बने, उक्त लक्ष्य हासिल करने मार्गदर्शन दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में सीईओ जनपद पंचायत क्रांति ध्रुव मास्टर ट्रेनर एन आर सी एम नितेश कुमार देवांगन बीपीएम वैभव शिव प्रमुख रूप से मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news