दन्तेवाड़ा

पार्षद की मदद से मिला गैस सिंलेंडर
18-Jan-2024 9:06 PM
पार्षद की मदद से मिला गैस सिंलेंडर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 18 जनवरी। 
नगर पालिका बचेली के वार्ड क्रं. 4 निवासी एक महिला के घर में गैस सिलेंडर नहीं होने से भोजन में पकाने में दिक्कतें आ रही थी। लकड़ी जला कर खाना बनाया जाता था। महिला ने पार्षद फिरोज नवाब से समस्या को लेकर गुहार लगाई। इसके बाद फिरोज ने तत्काल गैस सिलेंडर व चूल्हा प्रदान किया।

दरअसल, महिला के पति का निधन पांच वर्ष पूर्व में हो चुका है, वह एक किराये के घर में रहती हंै। स्वयं व अपने 9 वर्षीय बच्चे का भरण-पोषण करती हंै। चूल्हे में खाना बनाती है, अक्सर खाना बनाते समय कई बार लकड़ी गिला होने से खाना बनने में देरी हो जाती है, साथ ही धुएं से भी परेशानी होती है। 

साथ ही महिला एनीमिया से भी ग्रसित है। इस समस्या को लेकर पार्षद फिरोज नवाब से अपनी समस्या को बताते गुहार लगाई थी, जिस पर फिरोज ने तत्काल सिलेंडर दिलवाया।  

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news