दन्तेवाड़ा

समाजसेविका ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
21-Jan-2024 3:15 PM
समाजसेविका ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

बचेली, 21 जनवरी। नगर में बढ़ती ठंड के बीच समाजसेविका विलासिनी नाग ने ठिठुर रहे गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।  नगर पालिका बचेली के वार्ड क्रं. 16 में विलासिनी ने करीब 25 लोगों को कंबल दिया।  रात के अंधेरे में जब सभी अपने घरों में दुबके हो, ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुध लेने समाजसेविका ने बाहर निकल इनका दर्द समझा और वितरण किया। समाजसेविका ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नीयती में शामिल हंै। लोगों ने इस कार्य को सराहनीय कदम बताया।

इसके अलावा विलासिनी अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति की महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई कड़ाई का कार्य सिखाती हंै। इनके पति धनसिंह नाग वार्ड क्रं. 6 के पार्षद एवं जिला अनुसूचित जाति के भाजपा जिलाध्यक्ष हैं। पिछले तीन बार से बचेली नगर पािलका में पार्षद है। धनसिंह भी अपनी पत्नी के कार्य में पूरा सहयोग देते हंै। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news