दन्तेवाड़ा

प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभयात्रा, भगवान राम के रंग में रंगा नगर
21-Jan-2024 10:08 PM
प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य शोभयात्रा, भगवान राम के रंग में रंगा नगर

आज केन्द्रीय विद्यालय मैदान में होगा भव्य आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 21 जनवरी। समवार को अयोध्या में होने वाले रामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर भक्तिमय माहौल है।  रविवार को दंतेवाड़ा के बचेली नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभयात्रा में नगर के सैकड़ों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए।

आरईएस कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर से निकली यह यात्रा पूरा नगर में भ्रमण किया गया। जय श्री राम के जयकारो व रामनाम के भक्तिगीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।  महिला, पुरूष, बच्चे सभी भगवा रंग में रंग हाथों में भगवा ध्वज लिये रामनाम के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए जो कि देखने लायक रहा। इस यात्रा के दौरान आदिवासियों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ पारंपरिक नृत्य करते हुए शामिल हुए।

 रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर नगर के केन्द्रीय विद्यालय फुटबॉल मैदान में भव्य आयोजन होगा, जिसमें हजारों दीपों का प्रज्जवलन किया जायेगा। जिसके लिए सारी तैयारियां की जा चुकी है नगर को भगवा ध्वजों, तोरण लगाकर विशेष साजसज्जा की जा चुकी है। लोगों ने अपने-अपने घरों में ध्वज भी लगाया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news