कांकेर

5-5 लाख के दो नक्सली गिरफ्तार
05-Feb-2024 9:04 PM
5-5 लाख के दो नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कांकेर, 5 फरवरी।
पांच-पांच लाख के दो नक्सली उत्तर बस्तर डिवीजन/ नुआपाड़ प्रोटेक्शन/समन्वय टीम कमांडर एवं उप कमांडर को पकडऩे में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दोनों नक्सलियों को पुलिस ने आज प्रेस के समक्ष प्रस्तुत कर इसका खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि चार फरवरी को डीआरजी की टीम नक्सल गस्त सर्चिंग पर थाना कांकेर क्षेत्र में रवाना हुई थी। गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम मुंजालगोदी से 2 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया गया। 

कड़ाई से पूछताछ करने पर (01) सी.पी.आई. माओवादी संगठन अंतर्गत उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम कमांडर (पीपीसीएम) विनोद अवलम उर्फ उंगा (21 वर्ष) मारगुण्डेम, पीडिया, थाना गंगालूर, जिला-बीजापुर (02) उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ा प्रोटेक्शन/समन्वय टीम उप कमांडर (पीपीसीएम) आसु कोरसा आसु कोरसा (23 वर्ष) गायतापारा पदेड़ा थाना गंगालूर जिला बीजापुर का होना बताये। छ.ग. शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त माओवादी सदस्यों पर 5-5 लाख रुपये का ईनाम घोषित है।

पकड़े गए नक्सली विनोद अवलम उर्फ उंगा गंगालूर एलओएस को कमाण्डर दिनेश द्वारा वर्ष 2011 में पीडिया सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती किया गया था। जो जुलाई 2011 से दिसम्बर 2013 तक पीडिय़ा सीएनएम सदस्य के रूप में दिसम्बर 2013 से दिसम्बर 2014 तक कार्य किया। जनवरी 2015 से अप्रैल 2021 तक प्लाटून नं. 11 सदस्य के रुप कार्य किया। इसके बाद अप्रैल 2021 से जुन 2022 तक उत्तर बस्तर डिवीजन/ नुआपाड़ प्रोटेक्शन/समन्वय टीम सदस्य रहा।

जून 2022 से अब तक उत्तर बस्तर डिवीजन/नुआपाड़ प्रोटेक्शन/समन्वय टीम कमांडर के रुप में कार्य कर रहा था।विनोद अवलम जून 2021 में बण्डापाल जंगल में ,28 जनवरी 2023 को ग्राम मरमाकोनारी जंगल  में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ मे शामिल रहा। इसके अलावा 21 मार्च 2022 को ग्राम गुमझीर मुर्गा बाजार में नगर सैनिक जवान की हत्या  और 25 फरवरी 2023 को ग्राम उसेली मेला/मुर्गा बाजार में आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहा।

08 मार्च 2023 ग्राम मुरागांव व भैंसगांव के बीच रास्ता में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने 02 किलो. का प्रेशर आईडी लगाये  था। जिससे  1 ग्रामीण बिरेन्द्र मंडावी ग्राम कानागांव ऊपरपारा थाना कांकेर की मौत हुआ था। वह 05 नवंबर 2023 में ग्राम मुरनार,मालापारा पुलिस मुठभेड़ में शामिल रहा।

डिप्टी कमांडर (पीपीसीएम) नक्सली आसू कोरचा  नक्सल सीएनएम संगठन में बचपन से कार्य कर रहा था, वर्ष 2011 में नक्सली दिनेश डीव्हीसी गंगालूर एरिया कमेटी द्वारा गंगालूर सीएनएम सदस्य के रूप में भर्ती किया गया। उसके बाद विभिन्न नक्सली संगठनो में कार्य करता रहा है।

नक्सली आसू कोरचा 13 जून 2019 को थाना ताड़ोकी के ग्राम मुरनार में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में ,वर्ष 2021 में ग्राम बडऩपार थाना केशकाल जिला कोण्डागांव पुलिस नक्सली मुठभेड़ में और  28 जनवरी 2023 को ग्राम मरमाकोनारी के जंगल पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा।

21 मार्च2022 को ग्राम गुमझीर मुर्गा बाजार में नगर सैनिक जवान की हत्या और  25. मार्च 2023 को ग्राम उसेली मेला/मुर्गा बाजार में आर्मी जवान की हत्या में शामिल रहा।

08 मार्च 2023 को ग्राम मुरागांव व भैंसगांव के बीच रास्ता में उसने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने लगाए गए  प्रेशर आईईडी लगाया था, जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण बिरेन्द्र मंडावी ग्राम कानागांव ऊपरपारा थाना कांकेर की मौत हुआ था। 

वह 5 नवंबर  में मुरनार, मालापारा पुलिस मुठभेड़ में शामिल भी रहा । पकड़े गए नक्सलियो विनोद अवलम उर्फ उंगा से 12 बोर देशी कट्टा, 5 राउण्ड हथियार और आसु कोरचा के पास से 8 एमएम पिस्टल और 6 राउण्ड बरामद किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news