कांकेर

उपरबेदी के जंगलों में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार 11 बाइक और 90 हजार बरामद
20-Feb-2024 10:55 PM
उपरबेदी के जंगलों में जुआ खेलते 7 गिरफ्तार 11 बाइक और 90 हजार बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केशकाल,20 फरवरी। सोमवार की शाम केशकाल अनुविभाग के धनोरा पुलिस ने जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके पर से 90 हजार रुपए नगदी रकम एवं 11 मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए धनोरा थाना प्रभारी यशवंत श्याम ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उपरबेदी के जंगलों में कुछ लोग अवैध जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही उच्चधिकारियों के मार्गदर्शन में साइबर सेल कोंडागांव एवं धनोरा पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना किया गया। जहां सामूहिक रूप से अवैध जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसमें से कुछ जुआरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हुए, वहीं सात जुआरियों मोहम्मद इकबाल केशकाल, मनीलाल नाग धनोरा3. चन्द्रप्रकाश देहरी जैतपुरी, खिलेश्वर प्रधान बदवर, देवराम नाइक कोदोभाट, विकास राजपूत धनोरा, देवकुमार प्रधान, धनोरा को मौके से गिरफ्तार भी किया गया।

 जुआरियों के कब्जे एवं फड़ से 11 मोटरसाइकिल, 90,000 रुपए नगदी एवं ताश की पत्तियां बरामद कर जब्त किया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news