दन्तेवाड़ा

एनएमडीसी प्लांट में चट्टान धंसी, चार मजदूरों की मौत, दो घायल
27-Feb-2024 10:41 PM
एनएमडीसी प्लांट में चट्टान धंसी, चार मजदूरों की मौत, दो घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली/किरंदुल, 27 फरवरी। एनएमडीसी किरंदुल के निर्माणाधीन स्क्रीनिंग प्लांट-3 में चट्टान के धसकने से उसमें काम कर रहे 6 मजदूर दब गए। जिनमें से चार की मौत हो गई।

 घटना मंगलवार के दोपहर 2.40 बजे की है। मजदूर दोपहर का भोजन पश्चात काम में लगे थे। चट्टान के धसकने से मलबा कार्य रहे मजदूर और पोकलेन पर आ गिरा। इसकी चपेट में 6 मजदूर आ गये।

दरअसल, किरंदुल में एनएमडीसी का तीसरा स्क्रीनिंग प्लांट स्थापित हो रहा है, जिसके लिए चट्टान व मिट्टी काटने का काम चल रहा है। इस कार्य में बड़े-बड़े मशीन व कई मजदूर लगे हुए हैं। पहाड़ काटकर प्लांट स्थापित करने का कार्य हो रहा है।

घटना की जानकारी लगते ही एनएमडीसी के अधिकारी कर्मचारी, पुलिस व जिला प्रशासन तथा कंपनी के अधिकारी पहुंचे। चट्टान मलबा में दबे मजदूरों को निकालने बचाव अभियान किया गया। घटना के एक घंटे बाद दो मजदूरों का शव बरामद किया गया। दो घायलों को तत्काल परियोजना अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को सिर में और दूसरे को कमर में चोट आई। फिर देर शाम एक और मजदूर का शव निकाला गया। समाचार लिखे जाने शाम साढ़े 6 बजे तक बचाव अभियान जारी था, एक मजदूर दबा हुआ था।

ये हे मृतक व घायल

दो घायलों में दिलीप बैरागी व पवीन बरई है। वहीं मृतकों में बिट्टू बाला, निर्मल बाला, तोसर बाला, संतोष दास है। संतोष बिहार का रहने वाला है, वहीं अन्य सभी पश्चिम बंगाल के हंै।

 ऐसे हुई घटना

यह सभी मजदूर रिटेनिंग वॉल का कार्य चल रहा है उसमें शटरिंग प्लेट लगाने का कार्य रहे थे। उसी बाजू में पोकलेन मशीन से पहाड़ का काटने का काम चल रहा था। अचानक से चट्टान घसक गया और पोकलेन पर गिरा और साथ ही शटरिंग प्लेट का काम रहे मजदूर भी इसकी चपेट में आ गये। एलएंडटी कंपनी द्वारा प्लंाट स्थापित करने का कार्य रही है जिसके अंतर्गत एसके बाला ठेकेदार के मजदूर कार्य रहे थे।

मजदूरों ने बताया किजहां हम लोग शटरिंग का काम रहे थे, वहां पोकलेन के द्वारा खुदाई किये जाने से वाइव्रेशन हो रहा था। वाइब्रेशन होने की सूचना ऑपरेटर को दी गई, लेकिन वह नहीं सुना और खुदाई का काम करता रहा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news