दन्तेवाड़ा

स्कूल में कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी
01-Mar-2024 2:26 PM
स्कूल में कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी

बचेली, 1 मार्च। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नगर के लेबरहाटमेंट शासकीय प्राथमिक शाला में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत संकुल स्तरीय ‘‘कबाड़ से जुगाड़’’ टीएलएम प्रदर्शनी का आयेाजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बचेली पालिकाध्यक्ष पूजा साव एवं पालिका शिक्षा समिति की अध्यक्ष व पार्षद किरण जायसवाल के कर कमलों द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी में शामिल ये प्रोजेक्ट

प्रदर्शनी प्राथमिक एवं माध्यमिक के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित विभिन्न विषयों के सहायक शिक्षक उपकरणों अर्थात टीएलएम की लगाई, जिसमें वर्षा जल संरक्षण, मिशन चंद्रयान, ज्वालामुखी के प्रकार, अंक पहचान, विभिन्न राज्यों में उत्पादित दाल, अंग्रेजी में दिस व दैट का प्रयोग, अक्षर वर्णमाला आदि अनेक टीएलएम सम्मिलित हुए। इन टीएलएम का अवलोकन अध्यक्ष व अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। अवलोकन पश्चात छात्र-छात्राओं को उससे संबंधित प्रश्न कार्यविधि की जानकारी भी ली गई।

इसके बाद माध्यमिक व प्राथमिक स्तर पर पुरस्कार भी वितरित किया गया। जिसमे माध्यमिक सत्र पर प्रथम पुरस्कार शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बचेली तथा प्राथमिक स्तर पर सरस्वती प्राथमिक शाला बचेली को प्राप्त हुआ। 

यह प्रदर्शनी शलााओं के छात्र-छात्राओं के अथक परिश्रम का शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन के साथ-साथ संकुल प्राचार्या मीना डॉली दयाल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन एवं संकुल समन्व्यक शैलेष साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुरस्कार वितरण के पश्चात कार्यकम का समापन हुआ। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news