गरियाबंद

राजिम कुंभ कल्प में लगा चैतन्य नौ देवियों की झांकी
07-Mar-2024 2:28 PM
राजिम कुंभ कल्प में लगा चैतन्य नौ देवियों की झांकी

नौ देवियों के दर्शन कर श्रद्धालु हो रहे भाव विभोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 7 मार्च।
राजिम कुंभ कल्प मेला में संत समागम स्थल पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चैतन्य नौ देवियों की झांकी की प्रदर्शनी लगाई गई है। इन नौ देवियों के दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर होते रहे हैं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने बताया की झांकी में दुर्गा देवी, काली देवी, लक्ष्मी देवी, सरस्वती देवी, गायत्री देवी, गंगा, जगदम्बा देवी, उमा देवी व ब्रह्माचारिणी देवी का साक्षात् दर्शन हो रहा है। 

इस झांकी के माध्यम से वर्तमान समय में निराकार परमात्मा प्रजापिता ब्रह्मा के माध्यम से सहज राजयोग की शिक्षा कैसे दे रहे हैं, उसको चैतन्य रूप में दर्शाया गया है। राजयोग के माध्यम से ये चैतन्य नौ देवियां शक्तियां ले करके अपने अपने कर्तव्य वा नाम पुष्पित कर रही हैं। 

नवापारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था के तत्वाधान में लगाई गई यह झांकी शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चैतन्य संचालित होता है। झांकी देखने पहुंचे धमतरी, महासमुंद, राजिम, जेंजरा, आरंग, छुरा सहित अन्य स्थानों के लोगों ने बताया कि ऐसी सुंदर और जीवंत झांकी पहली बार देखी है। गौरव की बात है कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारियों द्वारा इतना सुन्दर आयोजन राजिम कुंभ कल्प मेला में किया गया है। यहां आने के बाद व्यक्ति स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करने लगता है। आदिशक्ति के नौ रूपों की जीवंत प्रस्तुति अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सामाजिक जागृति के कार्यों के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रयासों की सराहना की तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित प्रशासनिक अमला का आभार जताया। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news